बड़ी खबर: पटना में सुबह-सुबह जदयू मंत्री अशोक चौधरी के आवास के पास गोलीबारी, कुछ दूर पर था CM नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आवास

पटना। बिहार में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बैखौफ अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे वीवीआईपी इलाकों में भी गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज गुरुवार (19 जून) की सुबह जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी के आवास पास दो बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है।

हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के पोलो रोड पर हुए इस हादसे को लेकर एयरपोर्ट थानेदार ने बताया कि, जिस पर फायरिंग हुई है, उस युवक का नाम राहुल है। सुबह-सुबह वह पैदल ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर फायरिंग हुई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।

उनकी धर-पकड़ के लिए छानबीन जारी है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह लगभग 8:30 बजे की घटना है। निशाना बनाकर एक राउंड फायरिंग की। लेकिन राहुल को गोली नहीं लगी। फिलहाल सुरक्षित है। राहुल भी अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता रहा है। इससे भी पूछताछ की जा रही है।

VIP इलाके में गोलीबारी से हड़कंप
काफी VIP इलाका है। यहां से महज चंद कदमों की दूरी पर मुख्यमंत्री आवास, उपमुख्यमंत्री का आवास नेता प्रतिपक्ष और तमाम बिहार सरकार के बड़े मंत्रियों का भी आवास है। हाईकोर्ट के जज और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बाउंड्री के बीचोंबीच बीच सड़क पर फायरिंग हुई है।

बदमाशों ने युवक का मोबाइल, पैसा और पर्स लूटा
पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के VIP इलाके में लुट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। सुबह सुबह पैदल ड्यूटी जा रहे कौशल नगर के रहने वाले राहुल ड्यूटी जा रहा था। इसी दौरान पोलो रोड के पास अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर मोबाइल और रुपए लूट लिए। इस दौरान युवक पर फायरिंग भी कर दी। लेकिन वो बाल बाल बच गया। 400 रुपए, पर्स और मोबाइल लुट लिए।

घटना पर राहुल की मां का बयान
राहुल की मां आशा देवी ने बताया कि, सुबह के वक्त मेरा लड़का राहुल ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक से दो अपराधी आए और उसे घेरकर उसके पास जो सामान था। उसे पिस्टल भिड़ाकर ले लिया। उसके पास एक मोबाइल और 400 रुपए थे। इसके बाद उसने फायरिंग भी की। लेकिन राहुल ने पिस्टल ताने अपराधी के हाथ पर मार दिया। जिससे निशाना चूक गया। दो राउंड अपराधियों ने फायरिंग की है।

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *