Breaking News

सलीम डोला ड्रग्स केस में ईडी का एक्शन, मुंबई-गुजरात में 20 ठिकानों पर छापेमारी

अन्डवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी और इंटरनेशनल ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला के 20 ठिकानों पर ED की बड़ी कारवाई चली. इंटरनेशनल ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए ED सलीम इस्माइल डोला के साथ उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गयी है. यह कारवाई मुंबई और गुजरात में कई जगहों पर की गयी है. ED के मुताबिक तुर्किये से भारत वापस लाए गए तस्कर मोहम्मद सलीम डोला के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क मामले में यह छापेमारी चल रही है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक अभी हाल ही में तुर्की से भारत लाए गए सलीम डोला का सबंध अन्डवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के नेटवर्क से भी रहा है और वह काफी समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले पदार्थों के कारोबार में सक्रिय था.

ED के राडार पर ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स के सप्लायर, कारोबार से जुड़े बिचौलिए, सिंथेटिक ड्रग मेफेड्रोन (एमडी) के निर्माता और तस्कर, हवाला ऑपरेटर तथा ड्रग्स के पैसे से खरीदी गई बेनामी संपत्तियों से जुड़े लोग शामिल हैं.

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार यह नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ था और हजारों करोड़ रुपये के ड्रग कारोबार से जुड़ा हुआ है. यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत शुरू की गई है.

ED को जांच के दौरान एक बेहद संगठित और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क के सबूत मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि अपराध से अर्जित धन को हवाला चैनलों के जरिए इधर-उधर भेजा जाता था ताकि उसकी असली पहचान छिपाई जा सके. छापेमारी के दौरान दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं.

Check Also

देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *