Breaking News

Aaj Ka Rashifal 06 September 2024: हरतालिका तीज पर इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 September 2024: पंचांग के अनुसार, आज (शुक्रवार) हरतालिका तीज है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस अवसर पर महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज पर शुक्ल योग रहेगा। इस योग का समापन रात्रि 10.15 मिनट पर होगा।

मेष राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। कारोबार में फायदे के योग बनेंगे।

वृषभ राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। मन मुताबिक दिलचस्पी में समय व्यतीत करें। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में तालमेल बैठाना कठिन रहेगा।

मिथुन राशि
खुशखबरी से भरा दिन रहेगा। नया कार्य आपके इंतजार में है। दोस्तों के माध्यम से बड़ा अवसर मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।

कर्क राशि
अपनी लाइफ में कुछ बदलाव लाना होगा। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कोई विशेष उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज संभलकर रहे। अगर यात्रा पर जाएं तो पैसों की रक्षा करें। किसी प्रकार का निवेश सोच-विचार कर करें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

कन्या राशि
बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। मकान खरीदने का मन बन सकता है। अपनी प्रतिभा निखारने के लिए समय अच्छा है। कारोबारी मामलों में दिक्कत रहेंगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेगी।

तुला राशि
दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि
कुछ सकारात्मक नतीजे मिलेंगे और सम्मान बढ़ेगा। किसी प्लानिंग को बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित करना फायदेमंद रहेगा। पुरानी जायदाद का समाधान मिलना मुश्किल है। गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं।

धनु राशि
कोई नया काम शुरू करें तो लोगों के बारे में जानकारी जुटा लें। निवेश करना ठीक नहीं होगा। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। प्रेमिका से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

मकर राशि
बच्चों की शिक्षा को लेकर तनाव रहेगा। परिवार के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास सार्थक रहेगा। अपने दस्तावेजों को संभालकर रखें। आय के सोर्स बढ़ेंगे।

कुंभ राशि
परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। विवादित स्थितियां बनने से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। व्यवयास में नई संभावनाएं सामने आएंगी।

मीन राशि
अपने आसपास बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *