Breaking News

LPG Price Hike: फिर महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत, जानें आपके शहर का रेट

LPG Price Hike: रसोई गैस की कीमत फिर बढ़ गई है. LPG 29 रुपये महंगी हो गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन महीनों में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम नागरिकों की जेब पर बोझ बढ़ा है. इससे महीने के बजट पर असर पड़ेगा.

दिल्ली में सिलेंडर 942 रुपये हुआ
रिपोर्ट के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. मुंबई में 912.50 रुपये वाला सिलेंडर 941.50 रुपये हो गया है. कोलकाता में LPG का रेट 939 से 968 रुपये हो गया है. चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957 रुपये हो गई है.

मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में पहले डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपये थी. 29 रुपये बढ़ने के बाद कीमत 947.50 रुपये हो गई है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में LPG की कीमतों ने 1000 रुपये के पार छलांग लगा दी है. आज से यहां घरेलू गैस के दाम 1013 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं.

मार्च में बढ़ी थीं कीमतें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च को प्रति सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिमी एशिया में संकट की वजह से पूरी दुनिया में ईंधन की सप्लाई में रुकावट आई थी. इस वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला था. इस कीमत वृद्धि के बारे में ऑयल इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि इससे आंशिक भरपाई हुई थी.

Check Also

हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप: स्टाइपेंड बढ़ाने की जिद पर अड़े MBBS इंटर्न्स, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध हमीदिया अस्पताल सहित मध्य प्रदेश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *