घूमने गए थे, मौत मिल गईः नदी नहाने गए 3 भाई समेत 5 लोग, हुआ कुछ ऐसा कि 2 भाइयों की थम गई सांसें

कानपुर. नदी नहाने गए 2 सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. वहीं 2 युवकों को मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बचा लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की लाश बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि घटना थाना पनवाड़ी क्षेत्र में स्थित झारखंड धाम की धसान नदी में उस वक्त घटी, जब 3 भाई अपने साले और बेटे के साथ घूमने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जीतेंद्र अपने बेटे सिद्धांत के साथ नहाने लगे. इस दौरान दोनों डूबने लगे. जीतेंद्र ने बचाने के लिए आवाज लगाई तो भाई रंजीत ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. इस दौरान रंजीत ने गांव वालों की मदद से भतीजे सिद्धांत को बाहर निकाल लिया.

वहीं जीतेंद्र को डूबता देख छोटा भाई राजा भी नदी में बचाने के लिए कूद गया. इस दौरान जीतेंद्र और राजा गहरे पानी में समा गए. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया. घंटों मशक्कत के बाद दोनों भाई की लाश बरामद कर ली गई.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *