Kanker: उफनती कोटरी नदी पार कर मलेरिया प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर-एसपी, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Kanker: कांकेर जिले में मलेरिया प्रभावित दूरस्थ गांवों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला पंचायत सीईओ ने उफनती कोटरी नदी मोटर बोट के जरिए पार कर अति-संवेदनशील गांव कंदाड़ी और सितरम का दौरा किया.

कोटरी नदी पार कर मलेरिया प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांव में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसी बीच एक गंभीर रूप से बीमार बच्चे की हालत देखकर कलेक्टर ने तत्काल उसे मोटर बोट के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जिससे समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाई जा सकी.

दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही निर्देश दिए कि बारिश और बाढ़ के बीच किसी भी ग्रामीण को आवागमन या इलाज में परेशानी न हो. इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मोटर बोट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए.

Check Also

CGPSC घोटाले में टामन सिंह सोनवानी को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC परीक्षा 2020-2021 घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *