Breaking News

बांदा में गजब चोरी: खाली हाथ लौटना गंवारा न हुआ, तो घर की सभी 25 टोंटियां ही खोल ले गए शातिर चोर

Banda: यूपी के बांदा जिले से चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है. इस चोरी की वारदात को देखकर जिसके यहां चोरी हुई उस घर का मालिक और पुलिस दोनों ही हैरान है. जिसनें भी इन चोरों के कारनामें सुने वह दंग रह गए. दअसल इस घटना में जब चोर चोरी करने के लिए घर में लेकिन उन्हें वहां कुछ भी कीमती समान नहीं मिला तो उनका इगो हर्ट हो गया. इसके बाद चोरों ने घर के नलों में लगी करीब 25 टोटियां चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए.

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
ये मामला बांदा शहर के कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस को एक मकान मालिक ने सूचना दी उसके घर में चोरी हो गई है. पुलिस पहुंची और जांच शुरू की तो पता चला है कि यहां पर चोरी का हिसाब थोड़ा उल्टा था. इस घर से टीवी, फ्रिज, गहने या और कोई बड़ा कीमती समान गायब नहीं हुआ था, बल्कि घर के अलग-अलग नलों की टोटियां गायब हो चुकी थीं. कुछ कैश भी चोरी हुआ है. इससे एक बात का साफ पता चलता है कि चोरों को जब घर में कुछ कीमती सामान नहीं मिला तो वह टोटियां चुराकर ही वहां से निकल लिए.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें घर में कोई बड़ा या कीमती सामान नहीं मिला. कैश भी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने घर में लगी टोंटियों को निशाना बनाया. बाथरूम की टोंटी गई. किचन की टोंटी गई. वॉशबेसिन की टोंटी गई. जहां टोंटी दिखी, वहां चोरों ने उसे खोलने या काटने में देर नहीं की. कुल मिलाकर घर की 25 टोंटियां चोरों के हाथ लग गईं. सके बाद इन्हें कबाड़ी के यहां बेच दिया गया. मकान मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी.

चोर हुए गिरफ्तार
कुछ ही घंटों में पुलिस ने इस सभी चोरों को पकड़ लिया. इनकी पहचान मनी, अमीर, अनस और आबिद के तौर पर हुई है. ये चोर भी बांद नगर कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं.

Check Also

Indore-Jabalpur Flight: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! 25 अक्टूबर से बंद होगी सीधी फ्लाइट, अब 10-15 घंटे का सफर

Indore Jabalpur Flight: मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों को झटका लगा है. इंदौर और जबलपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *