Breaking News

रील बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 2 महिलाओं को गंभीर चोटें, विरोध में सुअर लेकर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता

रायपुर : राजधानी रायपुर के काठाडीह स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। घटना में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर पड़ोसी परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का उपचार कराया गया है।

इधर, घटना के विरोध में बुधवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती में पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान धार्मिक पाठ का आयोजन भी किया गया।

पुलिस ने संबंधित पक्षों की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *