Huma Qureshi का आइटम सॉन्ग Dil Thaam Ke हुआ रिलीज, देखें वीडियो …

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) का दुसरा गाना ‘दिल थाम के’ (Dil Thaam Ke) रिलीज हो गया है. इस आइटम नंबर गाने में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं. इस फिल्म में एक्टर का रौद्र और खतरनाक अवतार देखने को मिलने वाला है.

बता दें कि सामने आए ‘दिल थाम के’ (Dil Thaam Ke) गाने में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का डांस मूव्स लोगों को कायल कर रहे हैं. इस गाने को सचिन-जिगर की जोड़ी द्वारा तैयार किया है. अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखा गए इस गाने को रश्मीत कौर और राणा मजूमदार द्वारा गाया गया है.

एक्शन करते दिखेंगे राजुकमार राव
फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) के टीजर में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) काफी खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं. उन्हें दुश्मनों को बर्बर तरीके से मारते-काटते देखा गया था. टीजर को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) पहली बार ऐसे अंदाज में नजर आ रहे हैं.

बता दें कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है.

Check Also

TV Actor Anuj Thakur Death: 33 साल की उम्र में एक्टर का निधन, रात को खाना खाकर सोए, सुबह नहीं खुली आंख

Cardiac Arrest In Sleep: फेमस टीवी एक्टर अनुज ठाकुर ने 33 साल की उम्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *