Cardiac Arrest In Sleep: फेमस टीवी एक्टर अनुज ठाकुर ने 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. रात में खाना खाकर सोए और सुबह उनकी आंख नहीं खुली. उनके निधन के बाद परिजनों और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. माना जा रहा है कि उनकी मौत दिल में दौरा पड़ने की वजह से हुई होगी. उनको एक पहले भी दिल का दौरा पड़ा था.
जानकारी के अनुसार, अनुज ठाकुर मंगलवार (27 अक्टूबर) की रात खाना खाकर अपने रूम में सोने चले गए, लेकिन सुबह उनकी नींद नहीं खुली. सुबह जब अलार्म बजा तो उनकी मां देखने गईं, तो पता चला कि अनुज की जान जा चुकी है. अनुज के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश ने बताया कि वे करीब 1 साल से दौरा पड़ने की दवा ले रहे थे.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter