Breaking News

बैंक धोखाधड़ी: ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव बैंक के 2 कर्मियों पर केस दर्ज, व्यापारी के खाते से उड़ाए ₹22 लाख

इंदौर। निजी बैंक में लगातार धोखाधड़ी से जुड़ी हुई वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेटिव बैंक से जुड़ा हुआ है जहां पर एक व्यापारी के ऑडी अकाउंट से लाखों रुपए विड्रोल किए गए मामले में शिकायत के बाद बैंक के ही दो कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

नवीन सोनी ट्रांसपोर्ट कारोबारी की शिकायत
दरअसल भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक नवीन सोनी ट्रांसपोर्ट कारोबारी के द्वारा एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसके आधार पर शिकायत की जांच करने के बाद ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेट बैंक के कर्मचारी आशीष अग्रवाल और दोषंत श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि फरियादी के बैंक अकाउंट से 22 लख रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया था जिसमें लोन का रुपया उनके बैंक अकाउंट में आया और उसके बाद उसे विड्रोल कर लिया गया, जबकि ट्रांसपोर्ट कारोबारी की यह एक निजी संस्था की बैंक है।

आगे की जांच पड़ताल जारी
यहां पर तमाम रूपों के लेनदेन से जुड़े मामले का हिसाब किताब बारीकी से रखा जाता है लेकिन उसके बावजूद भी ट्रांसपोर्ट कारोबारी के बैंक अकाउंट का उपयोग राशि को निकालना और भुगतान से जुड़ा हुआ था इसकी गंभीरता को देखते हुए। प्रकरण दर्ज हुआ है अब मामले की आगे जांच पड़ताल की जा रही है कि इन कर्मचारियों के द्वारा कितने व्यापारियों के साथ इस तरह की वारदात की गई है।

Check Also

BRICS समिट के बाद शी जिनपिंग की सेहत पर क्यों मची चर्चा? सोशल मीडिया के दावों में कितना सच, जानिए पूरा मामला

Xi Jinping health Update: नई दिल्ली में हुए BRICS शिखर सम्मेलन के बाद दुनियाभर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *