जुआ अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.20 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गनियारी स्थित बड़कू दाऊ के बाड़ा पर पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनियारी, भिलाई-3 स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर विधिवत दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान मौके से 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 327/2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

राजधानी से सटे नकटी में ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुई प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

रायपुर। महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *