Breaking News

3264 करोड़ रुपए, 15 क्विंटल चांदी और 32KG सोना… राम मंदिर चढ़ावा की लिस्ट आई सामने, जानें कहां-कितना हुआ खर्च

Trust Releases Donation Balance Sheet: राम मंदिर अयोध्या में हुए चढ़ावा चोरी मामले की जांच अभी जारी है. प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति और दान में मिले सोना-चांदी के रिकॉर्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. जिसके अनुसार, 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट को हजारों करोड़ रुपए की निधि प्राप्त हुई है. एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में चढ़ावा, मंदिर निर्माण पर खर्च और उससे जुड़े सभी खर्चों का ब्यौरा दिया गया है. जानें क्या-कुछ मिला.

एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक कॉर्पस डोनेशन और निधि समर्पण अभियान के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कुल 3264 करोड़ रुपए मिले हैं. जिसमें से 2,370 करोड़ रुपए सिर्फ मंदिर निर्माण और अन्य पूंजीगत कार्यों पर खर्च हुए हैं.

32KG सोना और 15 क्विंटल चांदी
जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अब तक 32.259KG सोना दान में मिल चुका है. वहीं चांदी की अगर बात करें, तो ट्रस्ट को 849.272 किलोग्राम 99.99 प्रतिशत शुद्ध चांदी और 669.653 किलोग्राम अन्य चांदी जैसी धातु दान में मिली है. यानी कुल 1,518.925 ग्राम चांदी का रिकॉर्ड ट्रस्ट के पास मौजूद है. फिलहाल, अभी भी जांच जारी है.

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 31 मार्च 2026 तक कुल 582 करोड़ रुपये नकद चढ़ावे के रूप में मिला है. जिसमें से 391 करोड़ रुपये संचालन और राजस्व संबंधित कार्यों में खर्च करने का ब्यौरा दिया गया है. इसके अलावा अनऑडिटेड अस्थायी वित्तीय स्थिति के अनुसार ट्रस्ट के पास कुल 1,876.30 करोड़ रुपए की निधि थी, जिसमें से भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और बैंक खातों में रखी गई है.

Check Also

MP News:’8 लाख में बेच दी मेरी गर्भवती पत्नी’, SP दफ्तर पहुंचे पति ने रो-रोकर ससुराल वालों पर लगाए आरोप

MP News: जनसुनवाई में गुना के एसपी कार्यालय पहुंचे एक पति ने अपने ससुराल वालो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *