पत्नी की बेवफाई से परेशान अकेले रह रहे शख्स की फांसी पर लटकी मिली लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका…

सूरजपुर। पत्नी की बेवफाई से तंग आकर अकेले रह रहे शख्स की फांसी पर लटकी लाश मिली है. परिजनों के साथ पड़ोसियों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

घटना सूरजपुर जिले के रेवटी थाना क्षेत्र की है. रेवटी स्कूल में स्वीपर के पद पर कार्यरत बाबूलाल (40 वर्ष) की अपने मकान में फांसी पर लटकी लाश मिली. मृतक के भाई रामाराम साहू ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस साक्ष्य संकलन कर पंचनामा की कार्रवाई कर मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक के पड़ोसियों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि स्वीपर की पत्नी का विवाहेतर संबंध था, जिसका वह विरोध करता था. यही वजह है कि महिला के प्रेमी ने उस पर पिकअप चढ़ाकर हत्या करने की भी कोशिश की थी, जिसके आरोप में वह जेल में है. यही वजह है कि स्वीपर की लाश फंदे में लटकी मिलने पर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *