Breaking News

Sex Racket: होटल में जिस्म का बाजार, बंद कमरे में लग रही थी हुस्न की बोली, सर्विस दे रही 3 लड़कियां समेत 6 गिरफ्तार

रुड़की (हरिद्वार). उत्तराखंड के रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया है. वहीं दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.

बता दें कि हरिद्वार से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सोमवार शाम को गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ सत्यम होटल पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने मैनेजर सचिन और दो ग्राहक को हिरासत में लिया. साथ ही तीन लड़कियों को भी कस्टडी में लिया, जो कमरे में सर्विस दे रही थीं.

जानकारी के मुताबिक, यह गोरखधंधा सूरज गुप्ता और निशांत राणा चला रहे थे. वहीं इस मामले में उषा राव उर्फ संजना का नाम भी सामने आया है, जो लड़कियों को लाने का काम करती थी. पुलिस ने मैनेजर, दो ग्राहक और तीन लड़कियां को जेल भेज दिया है. जबकि फरार सूरज और सत्य प्रकाश गुप्ता की तलाश की जा रही है.

बताया जा रहा है कि यह होटल एक नेता का है. जहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है. जो होटल की तरफ से ही उपलब्ध कराया जाता था. फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

35 साल पुरानी जमीन की लड़ाई में आया बड़ा मोड़! PM मोदी के स्कूलमेट ने लगाई गुहार, BJP विधायक से जुड़ी कंपनी अब पीछे हटने को तैयार

PM Modi Friend MLA Land Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्‍त असगर अली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *