Breaking News

Ujjain News: उज्जैन में चरमराती हुई कानून व्यवस्था, चार धाम मंदिर के संत को मिली “सिर तन से जुदा” करने की धमकी

Ujjain News: उज्जैन में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाला मामला सामने आया है. शहर के चार धाम मंदिर के संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी को जान से मारने की धमकी दे मिली है. इतना ही नहीं संत को अपना मुंह बंद रखने के लिए भी बोला गया है. बता दें कि संत ने मंच से लव जिहाद, धर्मान्तरण और गो हत्या जैसे सवेंदनशील मुद्दों पर अपना विचार रखा था.

रामनवमी सोभायात्रा में दिया था भाषण
जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के जयसिंहपुरा स्थित चारधाम मंदिर में रहने वाले संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्होंने 27 मार्च 2026 को हैदराबाद में रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में मंच से संबोधन दिया था. अपने संबोधन में उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ-हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विचार रखे थे.

संत को जान से मारने की धमकी
इसी बात से नाराज होकर इंस्टाग्राम आईडी @dr_taha_cheemaa से एक युवक ने बेहद आपत्तिजनक और धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हैरानी की बात यह है कि वीडियो के वायरल होते ही कुछ और लोगों ने भी हदें पार करते हुए संत को जान से मारने और “सिर तन से जुदा” करने जैसी भयावह धमकियां दे डालीं.
पीड़ित संत ने बताया कि जब परिचितों ने उन्हें इन पोस्ट और वीडियो के बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने तुरंत स्क्रीनशॉट जुटाकर महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक सोशल मीडिया पर इस तरह की जहरीली मानसिकता खुलेआम फैलती रहेगी? फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर हिंसा और धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *