Breaking News

ऑपरेशन अंकुश : पुलिस ने जुए के 5 फड़ पर मारा छापा, 33 जुआरी गिरफ्तार, 57 हजार कैश, 7 चारपहिया गाड़ी और 5 गैस लाइट जब्त

धरमजयगढ़। रायगढ़ पुलिस ने जिले में जुआ, सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा सीमा पर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में संचालित जुए के पांच फड़ों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 33 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मौके से करीब 57 हजार 140 रुपये नकद, लगभग 90 लाख रुपये कीमत की 7 चारपहिया गाड़ी और 5 गैस लाइट जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को रायगढ़ से मंगाई गई बस क्रमांक CG 03 A 5014 से न्यायालय में पेश करने के लिए धरमजयगढ़ ले जाया गया, जहां न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : एसपी
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत जिले में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *