Breaking News

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: सेल्फी लेते श्रद्धालुओं की टवेरा को राखड़ भरे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के सामने बने पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार राखड़ से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टवेरा गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा नर्मदा नगर थाना क्षेत्र में इंदिरा सागर बांध के सामने बने जगसेतु पुल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) से आए 10 श्रद्धालु टवेरा वाहन से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में वे इंदिरा सागर बांध के पास सेल्फी लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार राखड़ से भरे ट्रक ने टवेरा को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक का दरवाजा टूटकर निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को पहले इंदिरा सागर बांध अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुनासा स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Motihari Cattle Smuggling: पशु तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप से 21 पशु बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी। जिले में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *