गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद, चार दोषियों को 20-20 साल की सजा

कोंडागांव। जिले के बहुचर्चित केशकाल गैंगरेप मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं चार अन्य आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला अगस्त 2024 में सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। विवेचना के दौरान वैज्ञानिक एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को आधार बनाया गया, जिसके आधार पर अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराया।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और विवेचना के तथ्यों को मजबूती से अदालत के समक्ष रखा। साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने मुख्य आरोपी को उम्रकैद और चार अन्य दोषियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

केशकाल गैंगरेप मामले में आया यह फैसला महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में त्वरित और प्रभावी न्याय की आवश्यकता को रेखांकित करता है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच और मजबूत अभियोजन के चलते दोषियों को सजा मिलने को न्यायिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *