नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा Pradeep Rawat, ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में निभाया था अहम रोल

Actor Pradeep Rawat Passed Away: हिन्दी, तेलुगु, तमिल और नेपाली सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का निधन हो गया. अपनी दमदार अदाकारी अभिनय और सरल स्वभाव के धनी प्रदीप सिंह रावत का जबलपुर से बड़ा ही गहरा नाता रहा है. प्रदीप सिंह रावत का जन्म जबलपुर में ही हुआ है उनकी शिक्षा और नौकरी भी जबलपुर से ही जुड़ी हुई है फिल्मी दुनिया में करियर बनाने की चाहत और बेहतरीन अभिनय कला रखने वाली प्रदीप ने जबलपुर से मुंबई का सफर किया और फिर फिल्मी दुनिया में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया.

एमपी के जबलपुर में जन्मे थे प्रदीप
प्रदीप रावत का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक बैंक में नौकरी शुरू की, लेकिन अभिनय के प्रति गहरा जुनून उन्हें मायानगरी मुंबई ले आया. बेहतर भविष्य और अभिनय के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी. संघर्ष के बाद उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और विशेष रूप से दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय खलनायकों में शुमार हुए.

शुरुआत से फिल्मी दुनिया में रखते थे दिलचस्पी
जानकारी के मुताबिक जबलपुर की यूनाइटेड कमर्शियल बैंक में कार्य करने वाली प्रदीप को फिल्मों में काम करने का जुनून ही माया नगरी की ओर ले गया उनके साथ अदाकारी करने वाले जबलपुर के कुछ कलाकार बताते हैं की प्रदीप बैंक में कार्यरत थे बाद में उन्होंने अपना ट्रांसफर मुंबई सिर्फ इसलिए कर लिया था क्योंकि उन्हें फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर बनाना था महाभारत में अश्वत्थामा का ऑफर भी उन्हें जबलपुर में रहते हुए ही मिला था. प्रदीप सिंह रावत ने हिन्दी, तेलुगु, तमिल और नेपाली फिल्मों में अनेक यादगार भूमिकाएँ निभाईं। निर्देशक चन्द्र पंत की नेपाली फिल्मों ‘आबात आमा’ और ‘ह्रस्व दीर्घ’ में उनके अभिनय को विशेष सराहना मिली.

गजनी फिल्म में प्रदीप रावत का रोल
प्रदीप रावत ने वर्ष 2008 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘गजनी’ (Ghajini) में मुख्य खूंखार खलनायक गजनी धर्मात्मा (Ghajini Dharmatma) का मुख्य नेगेटिव रोल निभाया था. इससे पहले उन्होंने साल 2005 में इसी नाम से बनी तमिल फिल्म ‘गजनी’ में भी यही मुख्य भूमिका निभाई थी.

फिल्म ‘लगान’ में प्रदीप रावत का रोल
फिल्म ‘लगान’ (2001) में अभिनेता प्रदीप रावत ने ‘देवा’ नाम का एक गुस्सैल, जोशीले और वफादार सिख सिपाही का किरदार निभाया था, जो भुवन (आमिर खान) की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बनता है और अंग्रेजों के खिलाफ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में उन्होंने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी. वहीं हिन्दी फिल्मों ‘सरफ़रोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ में उनके सशक्त खलनायक के किरदार आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं. अपनी प्रभावशाली आवाज़, दमदार व्यक्तित्व और सशक्त अभिनय के कारण उन्होंने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई.

नेपाली फिल्मों ‘आबात आमा’ और ‘आबात आमा-2’ में उन्होंने अभिनेत्री विपना थापा के साथ भी अभिनय किया. उनके निधन की पुष्टि अभिनेत्री विपना थापा ने सोशल मीडिया के माध्यम से की. इसके बाद भारतीय और नेपाली फिल्म जगत के अनेक कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. प्रदीप रावत का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. जबलपुर से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले इस अभिनेता की उपलब्धियाँ हमेशा याद की जाएंगी.

Check Also

JPSC-JSSC में सुधार की मांग को लेकर सड़क पर छात्र! 7 अगस्त के विधानसभा मार्च से पहले महतो की तबीयत खराब

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *