Atiq Ahmed Son Car: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. गुरुवार सुबह झांसी के उसकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे के बाद अब उसकी कार की फोरेंसिक जांच की गई. शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा था कि हादसा ड्राइवर की नींद लगने के कारण हुआ है. यही वजह है कि टीम जांच में जुट गई है.
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे के बाद जांच एजेंसियों ने वाहन की गहराई से पड़ताल की, जिसमें कई चीजें बरामद हुईं हैं. यही वजह है कि इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.
जांच के दौरान क्या-क्या मिला?
जांच के दौरान कार के भीतर से दो उपन्यास मिले, जिन्होंने सबसे अधिक ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इनमें ‘स्टेशनरी ऑफ तेहरान’ और ‘द इडियट’ शामिल हैं. इसके अलावा वाहन में मौजूद यात्रियों का निजी सामान भी मिला है. जिसे जांच टीम ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया,
फोरेंसिक अधिकारियों को कार से गुटखा और इत्र की एक शीशी भी मिली.बरामद हर वस्तु को अलग-अलग सूचीबद्ध कर आगे की जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग इन सामानों से मिल सकता है या नहीं.
हादसे में तीन की मौत 3 घायल
बताया जा रहा है कि हादसा इतना गंभीर था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में अबान अहमद समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है.
अंदरूनी हिस्सों की भी बारीकी से जांच
फोरेंसिक टीम ने केवल वाहन का बाहरी निरीक्षण नहीं किया, बल्कि उसके अंदरूनी हिस्सों की भी बारीकी से जांच की.विशेषज्ञों ने यह जानने की कोशिश की कि दुर्घटना के कारणों या परिस्थितियों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सबूत वाहन में मौजूद तो नहीं है.इसी प्रक्रिया के तहत कार में रखे सभी सामान की भी विस्तार से जांच की गई.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter