Breaking News

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; थाने की पंचायत के बाद मंदिर में हुई शादी

जौनपुर. खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया. जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद दोनों के परिजनों ने शादी करवाने की बात पर सहमति जताई. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

बताया जाता है कि करौंदीकला थाना क्षेत्र के हिंदुआबाद गांव निवासी युवक का युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात युवक चुपके से युवती के घर पहुंचा और उसके कमरे में चला गया. कमरे के अंदर से दोनों के बीच बातचीत की आवाज सुनकर परिजनों को शक हुआ. दरवाजा खटखटाने पर युवती ने दरवाजा खोला तो कमरे में युवक भी मौजूद मिला. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई.

थाने में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच काफी देर तक पंचायत चली. युवक और युवती के बालिग और एक ही जाति के होने के चलते दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से उनका विवाह कराने का निर्णय लिया. इसके बाद कोकना स्थित भगवान विष्णु मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया.

Check Also

ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला! ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी दीवार से टकराई स्कूल बस, हवा में लटका हिस्सा

ऋषिकेश. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ऋषिकेश पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस शनिवार, 14 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *