Breaking News

ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला! ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी दीवार से टकराई स्कूल बस, हवा में लटका हिस्सा

ऋषिकेश. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ऋषिकेश पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस शनिवार, 14 नवंबर सुबह हादसे का शिकार हो गई. बस का ब्रेक फेल होने के बाद वह पहाड़ी रास्ते पर दीवार से टकरा गई. इसके बाद बस हवा में लटक गई. बस में 27 बच्चों समेत 30 लोग सवार थे. गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए.

लक्ष्मण झूला जा रही थी स्कूल बस
बस में पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे. सभी पिकनिक मनाने लक्ष्मण झूला जा रहे थे. इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे पीडब्ल्यूडी तिराहे पर बस का ब्रेक फेल हो गया.

पहले दीवार से टकराई, फिर हवा में लटकी
ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित हो गई. पहाड़ी रास्ते पर वह पहले दीवार से टकराई. इसके बाद बस का एक हिस्सा हवा में लटक गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

राहगीरों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला
बस में 27 बच्चे और तीन अन्य लोग सवार थे. हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मदद की. उन्होंने बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

ड्राइवर, हेल्पर और प्रिंसिपल घायल
हादसे में बस का ड्राइवर, हेल्पर और स्कूल की प्रिंसिपल घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. इसमें बस पहाड़ी रास्ते पर दीवार से टकराने के बाद हवा में लटकी दिखाई दे रही है.

Check Also

Cyclone Akvan Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात का खतरा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अलर्ट

अंडमान सागर में बने नए कम दबाव के क्षेत्र से एक बार फिर चक्रवाती तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *