Breaking News

अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हाथी ने मचाया कोहराम, DJ की आवाज से भड़का, अफरातफरी में 4 लोग घायल

आज देश महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति में लीन है। पुरी समेत देश के कई शहरों में जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। अहमदाबाद में भी जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। हालांकि अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब DJ की आवाज से तीन हाथी बेकाबू हो गये। DJ की आवाज से भड़का एक हाथी सड़क पर जोर-जोर से दौड़ने लगा। इससे भक्तों के बीच अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि डॉक्टर और वन विभाग की मदद से हाथी को नियंत्रित किया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल अहमदाबाद में 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में 17 हाथियों को भी शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान तीन हाथी J की आवाज से बेकाबू हो गए। इस दौरान 17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा एक हाथी तेज गति से इधर-उधर दौड़ने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। अफरातफरी में तीन से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

फिलहाल रथ यात्रा से 3 हाथियों को हटा दिया गया है, जिसमें दो मादा हाथी और एक नर हाथी शामिल है। अब 17 में से 14 हाथी रथ यात्रा में शामिल होंगे। इन 3 हाथियों को अब रथ यात्रा में साथ नहीं ले जाया जाएगा। रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर शाम तक इसी मंदिर लौटेगी।

अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। भगवान को सुबह 5 से 6 बजे तक तीनों मूर्तियों को रथ पर बैठाया गया। इसमें रथ के आगे सोने की झाडू लगाई जाती है। रात तकरीबन 8:30 बजे भगवान वापस मंदिर लौटेंगे।

इससे पहले जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे।

भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक, खलासी समुदाय द्वारा शहर के जमालपुर क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर से बाहर निकाला गया। तीन रथों की भव्य शोभायात्रा 400 साल पुराने मंदिर से शुरू हुई और कुछ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों सहित पुराने शहर से होते हुए रात 8 बजे तक वापस लौटने की उम्मीद है।

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *