Breaking News

‘फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी पेपर लीक के सभी मामलों की सुनवाई’, प्रोटेस्ट के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Fast Track Court Hearing: NEET विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी. NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में पिछले 34 दिनों से प्रदर्शन जारी है. वहीं सोनम वांगचुक भी 26 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. इसी बीच पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा.”

आगे लिखा, “इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.”

देशभर में फैला प्रदर्शन
इन दिनों NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में आंदोलन शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत तो दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई, लेकिन अब NEET का मुद्दा पूरे देश में फैल चुका है. बुधवार को जयपुर, पटना, मुंबई समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन देखने को मिला. इसी बीच आज गुरुवार को पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐलान किया कि सभी पेपर लीक मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा.

Check Also

35 साल पुरानी जमीन की लड़ाई में आया बड़ा मोड़! PM मोदी के स्कूलमेट ने लगाई गुहार, BJP विधायक से जुड़ी कंपनी अब पीछे हटने को तैयार

PM Modi Friend MLA Land Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्‍त असगर अली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *