H1N1 Cases: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर! 46 नए मरीज मिले, आंकड़ा 344 पार; रायपुर में सबसे ज्यादा केस

Chhattisgarh Swine Flu Outbreak: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. 8 सितंबर को प्रदेश में एक दिन में 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं और अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 344 पहुंच चुकी है. अब प्रदेश के 24 जिलों में इस बीमारी का संक्रमण फैल चुका है. सबसे ज्यादा 146 मरीज रायपुर से मिले हैं. अस्पतालों में स्वाइनफ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

रायपुरके अलावा दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, जबकि बालोदाबाजार, बस्तर और महासमुंद में 2-2 नए मरीज मिले हैं. कुल 344 मरीजों में से 122 एक्टिव मरीज हैं.

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उपचार जारी
अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी और उपचार कर रहा है. विशेषज्ञों ने बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह दवा नहीं लेने की अपील की है.

बच्चों और बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और जिला अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है. संदिग्ध मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए जा रहे हैं और दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है. डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने, मास्क लगाने तथा लक्षण दिखने पर खुद से दवा (Self-medication) न लेकर तुरंत टेस्ट कराने की सलाह दी है.

स्वाइन फ्लू के लक्षण

  • बुखार
  • खांसी और गले में खराश
  • शरीर और बदन दर्द
  • थकान
  • सिरदर्द
  • नाक से जुड़ी समस्याएं
  • पेट की तकलीफ

Check Also

Driving Licence Rule: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना नहीं होगा इतना आसान! छत्तीसगढ़ में नया नियम लागू, पहले देखना होगा Traffic Safety Video

Mandatory Traffic Safety Video: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने संबंधी नियमों में बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *