अवैध रेत खनन में गोलीकांड अपडेट : मध्यप्रदेश से एक और आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा भी बरामद

राजनादगांव: अवैध रेत खनन में गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ गोली गुर्जर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर के राजनांदगांव लेकर आई है. आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. आरोपी आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज किए गए हैं. अब तक इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन और परिवहन पर बेअसर कार्रवाई के बीच माफियाओं ने गोलीकांड को अंजाम दिया. घटना 11 जून की रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब गांव मोहड़ नदी के किनारे अवैध रेत निकासी के लिए जेसीबी से रैम्प बनाया जा रहा था. इसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और गोलियां चला दी. इस फायरिंग में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. अन्य दो ग्रामीण जितेन्द्र साहू और ओम प्रकाश साहू भी घायल हुए.

घटना के बाद बसंतपुर थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस, बुलेट का अगला हिस्सा और जेसीबी एवं हाईवा वाहन (CG 08 AT 5089) जब्त किया. मामले में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर संयुक्त 5 टीम टीम गठित की गई. लगातार आरोपियों की अलग-अलग ठिकाने उत्तर प्रदेश झॉसी, नागपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना आदि जगहों में दबिश दे रही थी.

पुलिस ने इस गोलीकांड को गंभीरता से लेते हुए जेसीबी चालक भगवति निषाद, संजय रजक, (वाहन मालिक) अभिनव तिवारी, अतुल सिंह तोमर, जितेन्द्र नारौलिया, अमन सिंह परिहार और अभय सिंह तोमर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

इस बीच पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला के शताब्दीपुरम से कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर उर्फ गोलू दनगस को गिरफ्तार किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. तलाशी में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और महिला एक्स यू व्ही कार बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में मध्यप्रदेश में अपराध दर्ज है.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *