कौन तेज तैरता है? रेस के दौरान गहरे पानी में पहुंचे दो युवक-किशोर, डूबने से गई जान

भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रनुगुवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दोस्तों के साथ तलैया में नहाने गए दो लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक किशन बंसल (23 वर्ष) और भरमजीत बंसल (12 वर्ष) दोनों रनुगुवा गांव के निवासी थे।

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
दरअसल घटना रनुगुवा गांव स्थित स्थानीय तलैया की है। प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच तलैया में तैरने की रेस (मुकाबला) हो रही थी। इसी दौरान वे अंदाज चूककर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही
अरुण सोनी, सीएसपी ने बताया- “रनुगुवा गांव की तलैया में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों (एक युवा व एक किशोर) की मृत्यु होने की सूचना मिली है। शवों को अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक तौर पर तैरने के दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा प्रतीत होता है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।”

Check Also

दक्षिण भारत में कुदरत का डबल अटैक! चक्रवात ‘मुरासु’ से तबाही, HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी आग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के कुछ ही दिनों बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *