CG Vyapam Exam: राजनांदगांव में आज व्यापम की बड़ी परीक्षा, 62 सेंटरों पर कड़ा पहरा; दो पालियों में एग्जाम

CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज व्यापम बड़ी परीक्षा का आयोजन करा रहा है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है. इसके लिए जिले में कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर भारी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई जा रही है. परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

सभी अभ्यर्थियों की जांच की गई
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई. परीक्षा हाल में जाने से पहले सभी अभ्यर्थियों की विशेष जांच की गई. किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित साधन के इस्तेमाल को रोकने के लिए दो लेयर में सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है. पहली जांच मुख्य गेट पर की गई, जहां अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के साथ-साथ तलाशी ली गई.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
दूसरी जांच परीक्षा हाल के प्रवेश द्वार पर की गई, जहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की जांच की गई. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए सभी 62 केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

इसके साथ ही केंद्रों के अंदर भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं.प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर में आयोजित की गई है.

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.परीक्षा केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है और अभिभावकों को केंद्र से दूर रखा गया है.

अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधन का उपयोग करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कुल मिलाकर राजनांदगांव में व्यापमं परीक्षा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में आयोजित की जा रही है.

Check Also

Ambikapur News: कांग्रेस के घर में ही ‘वोट चोरी’ का विवाद! यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID के आरोपों पर मंत्री नेताम का तंज

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर सियासत गरमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *