अफसर क्यों चलाते हैं सरकार? करेंट लगाने वाले शुभ बोध

छत्तीसगढ़ में जनादेश, राजनीतिक नेतृत्व और नौकरशाही के बीच अधिकारों की खींचतान
लोकतंत्र में सरकार जनता चुनती है। मुख्यमंत्री और मंत्री जनता के प्रतिनिधि होते हैं, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी नीतियों और निर्णयों को जमीन पर उतारने की होती है। सिद्धांत यही है कि सरकार की दिशा राजनीतिक नेतृत्व तय करे और प्रशासन उस दिशा में काम करे। लेकिन जब सरकारी फैसलों, योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान में अफसरशाही की भूमिका राजनीतिक नेतृत्व से अधिक प्रभावशाली दिखाई देने लगे, तब सवाल उठना स्वाभाविक है कि सरकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधि चला रहे हैं या दफ्तरों में बैठने वाले अफसर?

डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा का शासनकाल बहुत अच्छा चला, लेकिन चौथी बार सत्ता में आने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ने लगा। इसकी एकमात्र वजह नौकरशाहों का मंत्रियों पर हावी होना था! काम के लिए सचिवालय जाने वालों को मंत्री अपने विभाग के सचिवों या अन्य अफसरों के पास भेज देते थे, जिसके बाद चक्कर लगाने का सिलसिला शुरू हो जाता था। अफसरों से परेशानी केवल कार्यकर्ताओं को ही नहीं, बल्कि विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को भी होने लगी। छत्तीसगढ़ में सत्ता का केंद्रीकरण कर दिया गया। सभी IAS, IPS और IFS अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री सचिवालय के पास चला गया, जिसके बाद किसी भी मंत्री, विधायक और सांसद की कहीं भी सुनवाई होनी बंद हो गई। सभी मुख्यमंत्री के प्रति जवाबदेह हो गए!

अफसर ने खेला खेल
मुख्यमंत्री सचिवालय को ताकतवर बनाने या यूँ कहें कि मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों को कमजोर बनाने का खेल कुछ अफसरों ने खेला। मुख्यमंत्री सचिवालय पर कब्जा करने के साथ ही ये अफसर शक्तिमान बन गए। निश्चित रूप से किसी भी फैसले पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री की लगती है, लेकिन उससे पहले सचिवालय के अफसर मुख्यमंत्री को वही पहलू दिखाते हैं, जिसका आम लोगों से कोई वास्ता नहीं होता। कहा तो यह जा रहा है कि राजनीतिक नेतृत्व होने के बावजूद मुख्यमंत्री के अधिकतर फैसले अफसरों की सलाह पर होते हैं!

एक पर निशाना
मुख्यमंत्री के आसपास रहने वाले एक अफसर भाजपा के अधिकतर नेताओं के निशाने पर रहे हैं। सुबोध सिंह पार्टीजनों के निशाने पर रहे हैं!

स्मृति ईरानी से भी हुई शिकायत
पार्टी की कई बैठकों में सुबोध सिंह का नाम लेकर भाजपा के दिग्गज नेता यह कह चुके हैं कि प्रदेश में वही होता है, जो यह एक अफसर चाहते हैं। विधायकों और सांसदों के पत्रों को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है!

नौकरशाही का प्रभाव केवल सचिवालय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जिलों में भी दिखाई देता है, जहाँ कलेक्टर या जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान करने से नहीं चूकते। पार्टी की बैठकों में नौकरशाही पर लगाम कसने की बात करने के बावजूद मुख्यमंत्री अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाए हैं!

एक साधे, सब सधे
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में देखा जाए तो यहाँ जितने भी IAS अधिकारी हैं, उनमें से कोई भी राज्य का मूल निवासी नहीं है। उनका यहाँ काम करने का मूल मकसद केवल और केवल पैसा कमाने तक ही सीमित है। यहाँ अफसरशाही इसलिए हावी है, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को साध रखा है। यहाँ के स्थानीय सांसदों और विधायकों से उनका कोई सरोकार नहीं है। जब राजा ही उनकी सारी बातें मानने को मजबूर हैं, तो बाकी लोग भी आम जनता की तरह उनकी बात मानने को मजबूर हैं। पिछले तीन सालों से छत्तीसगढ़ में यही हो रहा है!

चुनावी राहत या स्थायी समाधान? एम-ऊर्जा योजना की अवधि पांच महीने बढ़ाई
रायपुर। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (एम-ऊर्जा) योजना की पात्रता अवधि पांच महीने बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दी गई है। इससे करीब 7.25 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को योजना के तहत रियायत का लाभ मिलता रहेगा। सरकार ने 200 यूनिट तक बिजली बिल में दी जा रही छूट को भी पूर्ववत जारी रखने का निर्णय लिया है।

योजना की पात्रता अवधि पहले 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दिया गया है। इस फैसले से पात्र उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत जरूर मिलेगी, लेकिन योजना की अवधि बढ़ाने के फैसले के साथ यह सवाल भी उठता है कि बिजली बिल में राहत को लेकर सरकार की दीर्घकालिक नीति क्या है।

योजना के तहत 400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित पात्रता अवधि बढ़ाई गई है, जबकि 200 यूनिट तक बिजली बिल में रियायत जारी रहेगी। सरकार के इस निर्णय से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, अवधि विस्तार के साथ यह स्पष्ट होना बाकी है कि भविष्य में इस योजना को किस रूप में जारी रखा जाएगा और पात्रता से जुड़े नियमों में आगे कोई बदलाव होगा या नहीं। उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि सरकार योजना की निरंतरता और बिजली बिल में राहत को लेकर स्पष्ट एवं दीर्घकालिक स्थिति सामने रखे।

अफसरों का प्लान फेल
हॉफ बिजली योजना को ऊर्जा विभाग के अफसरों ने यह कहकर बंद कराया था कि पीएम सूर्य घर योजना में लोगों इसके कारण नहीं लगवा रहे हैं। विद्युत कंपनी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष सुबोध सिंह और अन्य अफसरों ने इसकी वकालत की। बिजली बिल के मुद्दे पर राज्य भर के बिजली उपभोक्ता आक्रोशित हैं। वे कटौती और स्मार्ट मीटर के तेज भागती सुई से परेशान हो गए है। सूर्य घर योजना को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ में 65 लाख बिजली उपभोक्ता है। सरकारी प्रयास निरंक है। अपने स्तर पर केवल 1.5 लाख उपभोक्ताओं ने सोलर लगाया है। आंकड़े बता रहे है कि प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना में पतीली लगाने की सफल कोशिश हो रही है। बिजली विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए सोलर अनिवार्य किया है लेकिन दिया तले अंधेरा है.

छत्तीसगढ़ मे नौकरशाह राज:सीएम सचिवालय से लेकर मंत्रालय के विभागो तक सामंती शासक, भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं, कार्यशौली को लेकर जबरदस्त नाराजगी
सत्ता मे पाँच बार वापसी करने की तैयारी मे जुटी भारतीय जनता पार्टी मे इन दिनों भारी रस्सीकशी का दौर चल रहा है! कार्यकर्ताओं मे सर्वाधिक नाराजगी नौकरशाह सुबोध सिंह है, जो सामंती तरीके से पिछले तीन सालो से जनभावनाओ के विपरीत फैसले करते आ रहे है! इनकी कार्यशैली के कारण प्रदेशवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं मे एक अजीब की अकुलाहट है, जिसके कारण प्रदेश में भाजपा विरोधी वातावरण बनता जा रहा है!चौक चौरहो मे सत्ता मे बैठे नौकशाह सुबोध सिंह कार्यशौली की जमकर चर्चा की जा रही है और पार्टी का एक बड़ा घड़ा यह मानकर चल रहा है कि भाजपा मिशन. 28 मे किसी भी स्थिति में कामयाब नही हो सकती है!

बीते तीन सालो मे प्रदेश भाजपा की हर छोटी, बड़ी बैठको मे जिलो से आए पार्टी के अधिकतर नेता कुछ अफसरों और सुबोध सिंह का नाम लेकर शिकायत करते रहे है कि प्रदेश में यह धारणा है कि राज्य की सरकार का संचालन भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधि नही बल्कि एक अफसर करते है! महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी नेताओं की यह शिकायत उन बड़े नेताओं के सामने रहती है, जिन्होंने इन अफसरों को संरक्षण दे रखा है और जिनके रहमो करम पर ये अधिकारी प्रदेश में प्रशासनिक आतंक फैला रहे है! अफसरो की शिकायत करने वाले पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि कुछ मंत्री भी शामिल है, जिन्हे जब चाहे ये एक अफसर अपने केबिन मे बुला लेते है! इन एक अफसर पर पार्टी के बड़े नेताओं का पूरा वरदहस्त है, लिहाजा ऐसा करते समय वे प्रोटोकॉल का पालन भी नही करते है!

भारतीय प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह डॉ रमन सिंह के कार्यकाल मे रहे भरपूर फायदा छत्तीसगढ़ मे मिला मूलत, उत्तरप्रदेश के रहने वाले सुबोध बारे मे यह कहा जाता है कि वे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार है! हालांकि इस बात की पुष्टि अथवा खण्डन आज तक नही हो पाया है!मुख्यमंत्री के औद् योगिक फैसलो पर सुबोध सिंह की राय को महत्व दिया जाता है! सुबोध सिंह सरकार की नीतियों व योजनाओं की समीक्षा करके उसके नफे नुकसान से मुख्यमंत्री को अवगत कराते है! उनका मुख्यमंत्री के जनसंपर्क से कोई लेना देना नही रहताहै! वे पर्दे के पीछे रहकर बेहद खामोशी से अपना काम करते है!

उप -मुख्य धारा में अभिषेक माहेश्वरी की वापसी?
सरकार किसी भी दल की हो,सरकारी दलाल सोर्स खोज ही लेते है और सोर्स भी उतावले होते हैं मिलने के लिए। अभिषेक माहेश्वरी एएसपी कांग्रेस शासनकाल में,न केवल भाजपा के महकमे में बल्कि मीडिया, आन जनता में पुलिसिया दलाल के रूप में कुख्यात रहे है।सौम्या चौरसिया के खासम खास रहे अभिषेक माहेश्वरी को वसूली सेठ के रूप में जाना जाता रहा है, कबाड़ियों से लेकर व्यापारियों तक से वसूली के कर्ता धर्ता रहे। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री काल में जितने घोटाले हुए उनमें हिस्सेदार के रूप में संदेहास्पद अधिकारी है। इतना ही नहीं मीडिया से जुड़े लोगों को फर्जी मामले में फसाने के लिए ये अधिकारी मुख्य रूप से जिम्मेदार भी रहा था।

घोटालेबाजों की सरकार गई तो जिन दागदार पुलिस अधिकारियों को भाजपा सरकार ने सरकारी दलाल माना था उन्हें धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनाती दी गई थी अभिषेक माहेश्वरी को भी बस्तर का रास्ता दिखाया गया था। इस कुख्यात अधिकारी से त्रस्त सभी ने राहत की सांस ली थी। ये माना गया कि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में जितना भी दम लगा ले ये अधिकारी अनुसूचित क्षेत्र से बाहर नहीं आ पाएगा।

कहा जाता है सरकार की पार्टियां बदलती है लेकिन ढर्रा वही रहता है. बस्तर जाते ही ये अधिकारी फड़फड़ाने लगा। कहा जाता है कि भाजपा में फटाका व्यवसाय से जुड़े एक व्यवसाई जिसके साथ इस अधिकारी के व्यावसायिक संबंध भी है के द्वारा एड़ी चोटी का जोर लगा दिया गया था। दो साल से हर तबादला सूची में नाम जुड़वाने के लिए अथक प्रयास किया जाता रहा अंततः सफलता मिल ही गई। बंदा नारायण नारायण कहते कहते बालोद पहुंच गया याने आदिवासी क्षेत्र से मुक्ति मिल गई। राजधानी से सिर्फ 85 किलोमीटर रोज आना जाना होगा छुट्टियों के दिन जनसंपर्क।

दलालो की एक खूबी होती है कि वे लाभ दिलाने में माहिर होते है। सौम्या चौरसिया को जो अधिकारी सेट कर सकता है वह किसी भी को भी सेट कर लेगा। वैसे भी मुख्यमंत्री बंगले के करीब अभिषेक के मित्र का ठिकाना भी है जिसकी एंट्री भी है। अगले साल की तबादला सूची में रायपुर में नाम पक्का ,अभी से तय है। इस अधिकारी का फिलहाल दुख यही होगा कि पुलिस की मुख्यधारा की जगह उप मुख्य धारा याने सेनानी बल में जगह मिली है। वनवास काटने के लिए आश्रम से बेहतर काटेज है।

Check Also

CG Lecturer Recruitment Exam 2026: छत्तीसगढ़ में 29 नवंबर को होगी व्याख्याता भर्ती परीक्षा, बस्तर में बनाए गए 15 केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ के स्‍कूलों में अब शिक्षकों की संख्‍या बढ़ने वाली है. प्रदेश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *