पंचकूला स्कूल हमला: बच्ची ने कहा था ‘पागल’, डरकर आरोपी छात्र ने रची ऐसी चाल; चाचा ने खोले राज

Uncle Reveals Details: हरियाणा के पंचकूला की एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने मासूम छात्रा पर हमला कर दिया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जो काफी वीभत्स था. हमले के बाद बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी. हालांकि, अब उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है. इस घटना को लेकर बच्ची के चाचा ने मीडिया को विस्तार से बताया है.

दरअसल, यह घटना 28 अक्टूबर की है. जहां पंचकूला के सरकारी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाला एक बच्चा केजी (नर्सरी) में पढ़ने वाली लड़की के ऊपर क्लासरूम के अंदर ही हमला कर दिया था. पीड़िता मासूम के चाचा ने बताया कि हमले से पहले आरोपी छात्र को बच्ची ने ‘पागल’ कह दिया था और स्कूल में शिकायत करने की बात कही. यह सुनकर बच्चा काफी डर गया और पीड़िता को गुमराह करते हुए अपने साथ ले गया. इस दौरान छात्र ने कहा कि उसके पापा ऊपर हैं और उनसे मिलवाने ले जा रहे हैं. लेकिन इस दौरान बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान है.

बेरहमी से किया था हमला
पिता से मिलवाने को बोलकर ले गया छात्र क्लासरूम के अंदर मौका पाकर बच्ची पर हमला कर दिया. इस दौरान इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि हर किसी का कलेजा फट जाए. न सिर्फ पटक-पटककर मारा. बल्कि पत्थरों से भी हमला किया. इस दौरान बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया. हालांकि, अब बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार है.

चाचा ने बताया शेरनी
चाचा ने कहा कि मानों बच्ची को दूसरा जन्म मिला है. इस दौरान चाचा ने बच्ची को शेरनी बताया. बच्ची ने भी स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अपनी मां से घटना के दौरान की आपबीती सुनाई. फिलहाल, पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जेजे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की उम्र कम होने की वजह से उसे अंबाला स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है.

Check Also

इंदौर में शादी का वादा कर युवती से कई साल तक संबंध बनाने का आरोप, सहेली का रिश्तेदार फंसा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *