Driver Strike: बलौदाबाजार में ड्राइवरों की हड़ताल का असर, बसों के पहिए थमे; यात्री रास्तों में परेशान

बलौदाबाजार। देशभर में 12 नवंबर को शुरू हुए ड्राइवरों के ‘स्टेयरिंग छोड़ो अभियान’ का असर अब बलौदाबाजार में भी दिखाई देने लगा है। अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते बसों का संचालन प्रभावित हुआ है और यात्रियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सकरी बाईपास पर ड्राइवरों का धरना
हड़ताल के समर्थन में बलौदाबाजार जिला ड्राइवर महासंघ के सदस्य सकरी बाईपास पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए हैं। ड्राइवरों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

आयोग और वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग
ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाना शामिल है। उनका कहना है कि ड्राइवरों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था जरूरी है।

बस और माल परिवहन पर असर की आशंका
हड़ताल के कारण बलौदाबाजार-रायपुर समेत आसपास के जिलों के विभिन्न मार्गों पर यात्री बसों और माल परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। बसों का संचालन बाधित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब सभी की नजर शासन के अगले कदम पर है कि ड्राइवरों की मांगों को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

Check Also

Jashpur Crime News: चरित्र पर शक बना हत्या की वजह! घायल पत्नी को इलाज के बहाने बोलेरो में ले गया पति, सुबह मिला शव

जशपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात में चरित्र पर संदेह ने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *