उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
32 सीटर बस में सवार थे 30 यात्री
प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान के मुताबिक, हादसा गूलर के पास हुआ। बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जबकि उसकी क्षमता 32 सीटों की थी। दुर्घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस और राहत-बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायल 13 यात्रियों की सूची
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में शामिल लोगों के नाम और पते इस प्रकार हैं-
- मोहम्मद वहाब अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
- राहुल कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
- अभिषेक, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
- प्रत्यूष, उम्र 23 वर्ष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
- अर्जुन सौरन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड।
- बुधन मुर्मू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
- आयरा, उम्र 3 वर्ष, निवासी गुवाहाटी, असम।
- नूर जहां, उम्र 26 वर्ष, निवासी गुवाहाटी, असम।
- राजकुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
- जतिन, उम्र 21 वर्ष, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।
- पंकज नेगी, उम्र 31 वर्ष, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
- संतोष कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।
- वीरेंद्र सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।
उपलब्ध सूची में 13 घायलों के नाम दिए गए हैं। मृतकों की पहचान अलग से की जा रही है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter