Jay Shah ICC Chairman: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जय शाह को लगातार दूसरी बार अपना चेयरमैन बनाया है. उन्हें काउंसिल बोर्ड और कमेटी की बैठकों के बाद निर्विरोध चुना गया. चैयरमेन को लेकर बाली में बैठक आयोजित की गई थी. जिसके बाद जय शाह को एक बार फिर चैयरमैन बनाने का फैसला किया गया है.
ICC ने जारी किया बयान
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बोर्ड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बाली में हुई बोर्ड और कमिटी मीटिंग्स में ICC डायरेक्टर्स के प्रस्ताव के बाद, जय शाह को ICC चेयरमैन के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध फिर से नियुक्त किया गया है.
आगे लिखा कि यह फैसला शाह की लीडरशिप में बोर्ड के भरोसे को दिखाता है और खेल के लिए एक अहम मोड़ पर कंटिन्यूटी देता है, जिसमें ग्लोबल एक्सपेंशन, फैनडम में बढ़ोतरी और इसके भविष्य के लिए स्ट्रेटेजिक रोडमैप पर कमर्शियल डेवलपमेंट शामिल है.’
दो साल पहले बने थे पहली बार चेयरमैन
जय शाह जो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे हैं. वो 2 साल पहले 2024 में पहली बार ICC के चेयरमैन बने थे. उस समय उनको चेयरमैन बनाए जाने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. हालांकि इसका कोई खास असर नहीं हुआ. उस समय जय को ग्रेग बार्कले की जगह अपॉइंट किया गया था. खास बात यह भी है कि जय जब चेयरमैन बने थे तो उस समय उस उम्र का कोई भी चेयरमैन नहीं बना था. कुल मिलाकर सबसे कम उम्र के चेयरमैन थे.
सामने आई जय शाह की प्रतिक्रिया
दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद जय शाह कि प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा,”आईसीसी बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं.मैं सभी निदेशों का उनके निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हूं. आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में काम करना एक सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है और मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter