LPG ग्राहकों को बड़ी राहत! ₹1267 वाला गैस सिलेंडर ₹642 में मिलने का दावा, जानें किसे मिलेगा फायदा

Subsidized LPG Cylinder Scheme: LPG धारकों को केंद्र सरकार ने बहुत बड़ी राहत दी है. सरकार ने यह तोहफा खासकर उन ग्राहकों को दिया है, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र हैं और हर महीने सब्सिडी पाते हैं. महंगाई के इस दौर में हर सामान की तरह ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हर महीने गैस सिलेंडर भरवाना महंगा पड़ रहा है.

आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार गरीब उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान करत है, जिससे ग्राहकों को सीधा लाभ होता है. इस बीच इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने के लिए कितनी सब्सिडी दी जाती है.

सरकार दे रही है 325.24 रुपये की मददब
बढ़ती महंगाई और LPG की कीमतों का बोझ कम करने के लिए सरकार हर एलपीजी सिलेंडर पर 325.24 रुपये की अलग से मदद दे रही है. 14.2 किलो वाले सिलेंडर की असली कीमत 1,267.24 रुपये है. लेकिन सब्सिडी और इस एक्स्ट्रा मदद को मिलाने के बाद PMUY ग्राहकों को यह सिलेंडर सिर्फ 642 रुपये में मिल जाता है.

इसका मतलब है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गैस खरीदने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ते हैं. सरकार की इस मदद से लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो गया है.

सरकार ने की अपील
एलपीजी को बाहर से मंगाने पर देश का काफी पैसा विदेश चला जाता है. इसलिए सरकार ने लोगों से अपील की है कि गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर और सावधानी सी करें. सरकार का कहना है कि ईंधन बचाने से सिर्फ आपका पैसा ही नहीं बचेगा, बल्कि देश को भी फायदा होगा. इस तरह आप राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे सकते हैं.

सब्सिडी का लाभ किसे मिलेगा?

  • इस सब्सिडी का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं.
  • जिन ग्राहकों का नाम इस योजना में दर्ज है और जिनका गैस कनेक्शन आधार और बैंक खाते से लिंक है, उनके खाते में सीधे सब्सिडी का पैसा भेजा जाता है.
  • अगर आपने अभी तक अपना कनेक्शन लिंक नहीं करवाया है, तो आपको इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा.

Check Also

UP Election 2027: भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की कथित लिस्ट को बताया फर्जी, योगी-पंकज चौधरी ने जारी किया खंडन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा के 209 उम्मीदवारों की कथित सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *