बलौदाबाजार में जिला बदर बताए गए भागवत थवाईत की मौजूदगी से सवाल, दीपक बैज के स्वागत समारोह का वीडियो वायरल

बलौदाबाजार। जिले में पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई और एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों क्व आरोपी जिला बदर कांग्रेस नेता भागवत थवाईत 24 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के स्वागत समारोह में नजर आए। कार्यक्रम का वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसके सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

स्वागत समारोह में नजर आए भागवत थवाईत
24 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बलौदाबाजार दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित स्वागत समारोह में भागवत थवाईत भी दिखाई दिए जो वीडियो में वह दीपक बैज का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। संबंधित वीडियो भागवत थवाईत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील के रूप में पोस्ट किया है।

NSA के तहत कार्रवाई और आपराधिक मामलों का हवाला
भागवत थवाईत को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। साथ ही, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई के बाद जिला बदर किए कर दिए गए है। ऐसे में सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी सामने आने के बाद उनकी वर्तमान कानूनी स्थिति और गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी कितनी प्रभावी है? क्या पुलिस को इस सार्वजनिक कार्यक्रम की जानकारी थी? यदि जानकारी थी, तो क्या उनकी वर्तमान कानूनी स्थिति और कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर जांच की गई? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिले में पुलिस की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले में बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। अब पुलिस जांच में संबंधित व्यक्ति की वर्तमान कानूनी स्थिति, सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूदगी और वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also

बिलासपुर में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने और पौधरोपण को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 17 लोगों पर FIR

Bilaspur Crime News: बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा पुलिस चौकी के ग्राम सफरीभाठा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *