रफ्तार की भेंट चढ़ी जिंदगीः पति-पत्नी और 4 साल के बेटे को कार ने रौंदा, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

फिरोजाबाद. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं घटना में महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बता दें कि घटना होटल पैराडोर के सामने उस वक्त घटी, जब थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला उदी का रहने वाले राजवीर उर्फ पप्पू कुमार (43) अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ साले की बेटी की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर रात के समय घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार कई फिट दूर जा गिरे.

वहीं ठोकर मारने वाली कार खाईं में पलट गई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने राजवीर उर्फ पप्पू कुमार को मृत घोषित कर दिया. राजवीर की बीवी और बेटे की हालत नाजुक है. वहीं कार सवार 3 महिलाएं और 2 पुरुष भी घायल हुए हैं.

Check Also

कौन हैं सानिया चंडोक? जो बनेंगी अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन, सचिन ने पीएम मोदी को दिया बेटे की शादी का न्योता

Who is Saaniya Chandok: देश के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन शादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *