Commonwealth Game 2026: छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल प्रमियों में खुशी का माहौल है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं.
ज्ञानेश्वरी यादव कॉमनवेल्थ खेलों में दिखाएगी दम
कॉमनवेल्थ खेलों से पहले भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का अनुकूलन (एक्लिमेटाइजेशन) प्रशिक्षण शिविर 22 जुलाई 2026 तक बर्मिंघम (यूके) में आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद टीम 23 जुलाई से ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेगी, जहां ज्ञानेश्वरी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगी.
सातवी कक्षा से शुरु कर दी थी तैयारी
ज्ञानेश्वरी ने सातवीं कक्षा से वेटलिफ्टिंग शुरू की थी. फिर लगातार स्कूल नेशनल, ओपन नेशनल व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतती चली गईं. हाल ही में नेशनल चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड पदक जीतने के बाद उनका चयन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ
CM साय बोले- बिटिया देश का नाम करेगी रोशन
इसे लेकर सीएम विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी का कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम इंडिया में चयन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने प्रदर्शन से देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी. वहीं, एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिसोदिया ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनसे कॉमनवेल्थ खेलों में पदक की उम्मीद है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter