फर्जी सीएएफ आरक्षक गिरफ्तार : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का है आरोप

जशपुर। जिले में फर्जी तरीके से खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दो महिलाओं को झांसे में लेकर उनसे दो लाख रुपये की ठगी की थी। यह मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष), निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा थाना कोटा, जिला बिलासपुर जो जशपुर में किराए के मकान में रहकर स्वयं को सशस्त्र बल का सिपाही बताता था। वह पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था, जहां उसकी मुलाकात दो महिलाओं से हुई। अपनी कथित पहुंच का हवाला देकर उसने मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और एक महिला से दो लाख रुपये ले लिए।

प्रार्थिया सीमा बाई (39 वर्ष), निवासी झरगांव, चौकी सोनक्यारी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 318(2), 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिलासपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ASP जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि फर्जी वर्दी पहनकर ठगी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *