TS सिंहदेव के घर से मूर्ति चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बताया कबाड़ वाले को कितने रुपये में बेची थी

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के घर से हाथी की मूर्ति चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी ने एक कबाड़ी को मूर्ति को बेच दिया था और फिर कबाड़ी ने उस मूर्ति के कई टुकड़े करने के बाद उसे रखा हुआ था.

कबाड़ी को बेची थी मूर्ति
पुलिस ने इस पूरी घटना में सहयोग करने के आरोप में दो अन्य आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी ने नशे की हालत में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था. वह नशीली टैबलेट का सेवन करता है और एक बार पहले भी जेल जा चुका है. चोरी करने के बाद उसने मूलतः दिल्ली में रहने वाले एक कबाड़ी को अंबिकापुर में उसे बेच दिया था. मूर्ति का कुल वजन करीब 18 किलो बताई गई है. चोर ने इसे 7200 में कबाड़ी को बेचा था.

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जब वह चोरी कर रहा था तब नशे में था. पैलेस में वह लोहे की कबाड़ खोजने के लिए गया था लेकिन जब लोहा नहीं मिला तो हाथी की मूर्ति को ही उठाकर ले गया. इसके बाद कबाड़ी को बेच दिया. पुलिस ने आरोपियों से हाथी की मूर्ति के कटे हुए टुकड़े जप्त किए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.

हाथी की मूर्ति चोरी करने के कौन हैं आरोपी?
पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के घर से हाथी की मूर्ति चोरी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति शरीफ उल्ला है. शरीफ उल्ला नशीले टैबलेट सेवन करने का आदी है. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने दोस्त रजुल अंसारी से संपर्क कर मूर्ति को बेचने के लिए खरीददार खोजा. तब तक उसने इस मूर्ति को साकिर हुसैन के घर पर छुपा कर रखा था.

इस बीच इन्हे कबाड़ी इमारन मालिक मिला और फिर मुख्य आरोपी ने उससे बेच दिया. इसके बाद बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख रहे हैं हाथी की मूर्ति को कबड्डी ने काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. जिसे पुलिस ने जप्त किया और चारों आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *