MP News: आमने-सामने आई हाई स्पीड स्कॉर्पियो और बाइक, जोरदार टक्कर ने निगल ली 5 लोगों की जिंदगी

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां नेशनल हाई-वे 43 के पास एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों की मौत अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा
घटना अनूपपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 के समीप थाना रामनगर क्षेत्र की की है. यहां बेलिया से झिरीयाटोला के बीच में सोमवार को दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक एक स्कॉर्पियो कार झिरिया टोला से ग्राम बेलिया की ओर आ रही थी. इस दौरान सामने से तेज रफ्तार में दो मोटरसाइकिल सवार आ गए स्कॉर्पियो कर भी अपनी रफ्तार में थी और दोनों नियंत्रण खो बैठे जिसकी वजह से घटना घटित हुई जहां मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया वहीं अस्पताल पहुंचते पहुंचते तीन और व्यक्तियों की मौत हो गई एवं दो घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, घटना की जानकारी लगने के बाद आसपास के ग्रामीण व थाना रामनगर की टीम पहुंच गई है।

Check Also

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

Wrestlers Harassment Case Verdict: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *