कोरबा-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस 4 दिन रद्द:सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते ब्लॉक

दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण कोरबा-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस 4 दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। यह काम पापटपल्ली और डोर्नकल स्टेशनों के बीच किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि अधोसंरचना विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान प्री-एनआई और एनआई का कार्य होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

  • तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली गाड़ी संख्या 22648 (तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस) 13 और 16 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  • वहीं कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22647 (कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस) 15 और 18 अक्टूबर 2025 को रद्द रहेगी।

Check Also

पहली बारिश में टूटा 19 लाख की लागत से बना रिटर्निंग वॉल, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

बालोद। डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख की लागत से बना रिटर्निंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *