Breaking News

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भक्तों का उमड़ा हुजूम, CM धामी भी पहुंचे

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया. कपाट खुलते ही “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा. धाम को करीब 51 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. मंदिर के कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

बाबा केदार के प्रथम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके थे, बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे. भीड़ इतनी बढ़ गई है कि सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है. हालांकि प्रशासन संभव मदद के लिए तैयार है.

प्रशासन ने किए खास इंतजाम
भक्तों को किसी प्रकार से कोई समस्या न पैदा हो. इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, गर्म पानी, लाइट के साथ खानपान के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही प्रत्येक दो किमी की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सहायता केंद्र भी खोले गए हैं, ताकि अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या होती है, तो तुरंत इलाज किया जा सके.

बाबा केदारनाथ अपनी कृपा बनाए रखें: PM मोदी
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है. इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं. इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें. हर-हर महादेव!’

Check Also

देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *