Breaking News

रायपुर में गौ माता जय बोलकर काटी उंंगली:46 सेकेंड के वीडियो से डीडी नगर थानाक्षेत्र में दहशत, पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी

राजधानी रायपुर में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ। 46 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक खुद अपनी उंगली काटता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह ऐसा करने से पहले बार-बार “गौ माता जय” का नारा लगाता है। चापड़ अपने हाथ में मारने के बाद युवक ने सरकार को ताना मारा और कहा, कि सरकार नहीं सुधरेगी हमारी मां की हत्या करती रहेगी। वीडियो सामने आते ही डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके दहशत फैल गई है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान में जुटी है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक धारदार चापड (नारियल छीलने वाला बडा चाकू) जैसी वस्तु से अपनी उंगली पर वार करता है। खून निकलने के बावजूद वह “गौ माता जय” चिल्लाता है और फिर उंगली को कैमरे के सामने दिखाता है। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। युवक वायरल वीडियो में बोलता दिख रहा है, कि हमारी गौ माता को इंसाफ नहीं मिल रहा है। हमे बलि देनी पड़ेगी।

सुंदर नगर इलाके का वीडियो
वायरल वीडियो सुंदर नगर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त करने में पुलिस अधिकारी जुट गए है। दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान पुरानी बस्ती के सीएसपी राजेश देवांगन ने मामले में जांच कराने और युवक का पता लगाने की बात बोली है।

गणेश पर्व में हुई इस घटना से डर का माहौल
घटना को लेकर सोशल मीडिया में अलग–अलग प्रतिक्रिया आ रही है। गणेश पर्व के दौरान बीच सड़क में हुई इस घटना से लोग डरे हुए है। पर्व के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए रायपुर एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को संवेदनशील इलाको पर नजर रखने और पेट्रोलिंग लगातार करने का निर्देश जारी किया है।

Check Also

जिला अस्पताल गरियाबंद में बड़ा कमाल : 12 सेंटीमीटर अंडाशय सिस्ट के साथ जटिल प्रसव का सफल ऑपरेशन, माता-शिशु दोनों सुरक्षित

गरियाबंद : जिला अस्पताल गरियाबंद में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल बंजारे, निश्चेतना रोग विशेषज्ञ डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *