Ujjain News: लापता SI मदनलाल निनामा का शव नदी में तैरता मिला, लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी, शिप्रा नदी में गिरी थी कार

Ujjain News: उज्जैन में शनिवार यानी 8 सितंबर को एक कार शिप्रा नदी में गिर गई. इस कार में तीन पुलिसकर्मी सवार थे. इनमें से दो पुलिसकर्मियों के शव को बरामद कर लिया गया है. उन्हेल टीआई अशोक शर्मा का शव रविवार को NDRF ने बरामद किया था. सोमवार को बचाव दल ने एसआई मदनलाल निनामा का शव भी बरामद कर लिया है जो नदी में तैरता मिला.

लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी
हादसे में लापता तीन पुलिसकर्मियों में से दो पुलिसवालों के शव बरामद कर लिए गए हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुराडिया सांगा एक महिला के लापता होने की सूचना मिली थी. जिसकी जांच के लिए तीनों चिंतामन के लिए निकले थे. जांच करके तीनों लौट रहे थे. सरकारी गाड़ी उपलब्ध ना होने के कारण निजी वाहन लेकर गए थे. लौटते वक्त कार शिप्रा नदी में गिर गई और तीनों लापता हो गए.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *