Breaking News

खंडवा गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा: पीएम रिपोर्ट में ज्यादा खून बहने और गुप्तांग में क्षति की बात आई सामने, कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पीएम रिपोर्ट में ज्यादा खून, बहने और गुप्तांग में क्षति की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।

खंडवा जिले के खालवा में महिला से हुई दरिंदगी के मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें महिला की मौत का कारण बहुत ज्यादा खून बह जाना और गुप्तांग में क्षति होना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला की निजी अंग में घाव के निशान है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपियों ने किस तरह महिला के साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने क्या किसी बाहरी ऑब्जेक्ट से चोट पहुंचाई या अपने हाथों से उसके अंदरूनी भागों को चोट पहुंचाया है। पुलिस इस पर एक्सपर्ट से भी राय ले रही है।

दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है और अलग-अलग टीम बनाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में जल्दी से जल्दी आरोपियों को सजा मिले इस दिशा में काम किया जा रहा है।

वहीं पीड़िता के परिवार को अभी तत्काल एक लाख रुपए की सहायता रशि दी जा रही है। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निश्चित ही ये बहुत दुखत घटना है। रेडकास्ट के माध्यम से 50 हजार रुपये और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी 50 हजार रुपये की मदद की है। पीड़ित महिला का संबल योजना में भी प्रकरण बनाया गया है।

गौरतलब है कि खंडवा में 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। महिला पड़ोस के ही घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। गैंगरेप के बाद महिला के निजी अंग को भी चोट पहुंचाई गई। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *