उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश के 4 आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ में एक जवान घायल

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा-उधमपुर बॉर्डर पर आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार रात 8 बजे सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है. वहीं सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है. बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकानों से हथियार और विस्‍फोटक सामान भी बरामद किया है.

सुरक्षाबलों का अभियान
उधमपुर जिले के डुडू बसंतगढ़ क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू था. सेना, पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम जैसे ही सर्च ऑपरेशन में आगे बढ़ी, आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया.

जम्‍मू आईजीपी ने दी जानकारी
जम्मू के आईजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि संयुक्त अभियान अभी जारी है. दूसरी ओर किश्तवाड़ जिले में भी शुक्रवार को खुफिया इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जो कई घंटे बाद मुठभेड़ में बदल गया. जिसके बाद रात करीब आठ बजे से क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. गौरतलब है कि इसी साल जून में बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हैदर को मार गिराया था, जो करीब चार वर्षों से सक्रिय था. वहीं 25 अप्रैल को इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हुआ था.

Check Also

Maihar Crime News: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *