BCCI को मिल सकता है अगला प्रेसिडेंट, रेस में ये पूर्व क्रिकेटर सबसे आगे

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जल्द ही एक नया प्रेसिडेंट मिल सकता है. इस पद के लिए मिथुन मिन्हास का नाम सबसे आगे चल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो मिन्हास ने प्रेसिडेंट पद के लिए अपना नोमिनेशन फाइल कर दिया है और उनका प्रेसिडेंट बनना लगभग तय माना जा रहा है. अगर ऐसा होता है, तो वे बिना इंटरनेशनल क्रिकेट खेले बिना बीसीसीआई प्रेसिडेंट बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे.

कौन हैं मिथुन मिन्हास?
दिल्ली के पूर्व कप्तान और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले मिथुन मिन्हास ने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेरा है. उन्होंने अपने करियर में 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक के साथ 9,714 रन बनाए हैं. वे घरेलू क्रिकेट में एक भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते थे.

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक 2007-08 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाना था, जब उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को रणजी चैंपियन बनाया था. मिन्हास ने आईपीएल में भी दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के लिए खेला है.

क्रिकेट के बाद का सफर
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, मिथुन मिन्हास ने कोचिंग में भी काम किया है. वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स जैसी टीमों के साथ कोचिंग स्टाफ में काम कर चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में प्रशासनिक भूमिकाएं भी संभाली हैं और बीसीसीआई की एजीएम में राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया है, जिससे उन्हें क्रिकेट प्रशासन का अनुभव भी मिला है.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *