एमपी में हर साल 7,500 पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, विजयदशमी पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

MP News: इंदौर में विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शहर के डीआरपी लाइन में परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया. इस कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन के साथ हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन और उपहार प्रदान किए. इसके पश्चात सीएम ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शस्त्रों की पूजा कर राष्ट्रीय और सामाजिक सुरक्षा के प्रतीक के रूप में उनकी महत्ता को रेखांकित किया. उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और समर्पण की सराहना की और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं.

इस साल मंत्री और सांसद करेंगे जिलों में शस्‍त्र पूजन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रभार वाले जिले इंदौर में यह कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से करते आ रहे हैं. प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस बार सभी मंत्रियों और कई सांसदों को अलग-अलग जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाग लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इंदौर में शस्त्र पूजन कर प्रदेशवासियों को शक्ति और शौर्य का संदेश दिया.

शस्‍त्र के बिना सैनिक अधुरा – CM
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि शस्त्र सैनिक जवान के दो शरीर और एक जान रहते हैं, क्योंकि शस्त्र के बिना सैनिक अधूरा है. उन्‍होंने कहा कि इंदौर हो या उज्जैन, हमें अतीत के गौरवशाली उन प्रसंगों को भी याद करना चाहिए जब देश में चाहे दिल्ली में किसी की सत्ता रही हो, लेकिन यहां की भूमि महाराज शिवाजी और महाराणा प्रताप की विचारधारा और परंपरा से प्रेरित रही है. सीएम ने आगे कहा कि वैसे तो हजार वर्षों का हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है. लेकिन आज इस अवसर पर, जब पहली बटालियन ने मां अहिल्या की नगरी इंदौर से शस्त्र पूजन की शुरुआत की थी, तब से यह परंपरा पूरे प्रदेश में निरंतर आगे बढ़ रही है और आज हर जगह शस्त्र पूजन किया जा रहा है.

हर साल होगी साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती – CM
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बड़ी घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर साल साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी. साथ ही 20 हजार से अधिक पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल मिले और पुलिस बल आधुनिक संसाधनों के साथ और अधिक मजबूत हो सके.

Check Also

ludhiana-religious-conversion-allegations-dowry-harassment-claims-also-reported

ससुराल में पहली रात दुल्हन को पुल में डुबो कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर पिता को इतना पीटा की हालत गंभीर

धर्म परिवर्तन और दहेज का विरोध करने पर लड़की के मायके वालों पर हमला किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *