Aaj ka Rashifal:सिंह को नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शुभ, कन्या वाले लेन देन में रहें सतर्क, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 7 Oct 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 7 अक्टूबर मंगलवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।

सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों को 7 अक्टूबर आपकी मेहनत परिवार की उम्मीदों को पूरा करेगी। बिजनेस में नई शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। मीडिया और कला क्षेत्र के लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। मंगलवार को आपके लिए शुभ अंक 1 और शुभ रंग सुनहरा रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से लाभ होगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल
आज आपको आराम और खाली समय का आनंद मिलेगा। बातचीत और पैसों से जुड़े लेन-देन में सावधानी रखें। मां की सेहत परेशान कर सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। बल्कि अपने काम से काम रखें। शुभ अंक 3 और शुभ रंग हरा रहेगा। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करने से आपको लाभ होगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालें के लिए मंगलवार को भाग्य का साथ मिलेगा साथ ही कार्यों में सफलता भी मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही वादा करें। वरिष्ठों का आशीर्वाद आपके काम आएगा। 7 अक्टूबर को आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला रहेगा। वृद्ध व्यक्ति की सेवा करने से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। पैसों के मामले में सावधानी रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। दिन की शुरुआत माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करें। 7 अक्टूबर के लिए आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल रहेगा। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ होगा।

Check Also

खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली संविदा भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

149 Contractual Posts Announced: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जहां राज्य के स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *